नमस्कार दोस्तों, किसी भी कंप्यूटर के अंतर्गत एक कीबोर्ड की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है, तथा कंप्यूटर को चलाने में कीबोर्ड का काफी अहम योगदान होता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि एक कंप्यूटर कीबोर्ड क्या होता है यह किस तरह से कार्य करता है।
तो हम आपको यह सभी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम कंप्यूटर कीबोर्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले है। (What is Computer keyboard in Hindi)

Table of Contents
कंप्यूटर कीबोर्ड क्या होता है ? (What is Computer keyboard in Hindi)
दोस्त कंप्यूटर कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस होता है, जो किसी भी कंप्यूटर के अंतर्गत डाला जाता है। इस डिवाइस का मुख्य रूप से कंप्यूटर के अंतर्गत कुछ टेक्स्ट लिखने के लिए प्रयोग किया जाता है। यदि कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर का इस्तेमाल करता है, तो उसे टेक्स्ट लिखने की काफी ज्यादा जरूरत पड़ती है।
जैसे उसे कुछ भी सर्च करना है, कुछ भी फाइल सेव करनी है, या फिर कुछ भी कार्य करना है, तो उसे टेक्स्ट टाइप करने की जरूरत पड़ती है, और इसी के लिए एक कंप्यूटर कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है।
कंप्यूटर कीबोर्ड के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार की Key होती है, और सबका अलग-अलग इस्तेमाल किया जाता है। एक सामान्य कंप्यूटर के अंतर्गत इस्तेमाल किए जाने वाले कीबोर्ड में कुल 104 Key या बटन होते हैं।
लेकिन अधिकांश तौर पर कंप्यूटर में 100 से अधिक key तो होते ही हैं, को अलग-अलग भागों में बांटा जाता है, जिनके बारे में आपको नीचे जानकारी दी गई है :-
Function keys
Function keys आपको किसी भी कंप्यूटर के कीबोर्ड के अंतर्गत सबसे ऊपर वाले भाग में देखने को मिलती है, जो F 1 से F 12 तक होती है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर में कुछ विशेष कार्य करने के लिए किया जाता है, तथा हर Kry के द्वारा एक प्रोग्राम ऑपरेट होता है।
उदाहरण के लिए यदि आपको कोई स्क्रीनशॉट लेना है तो उसके लिए एक अलग की सेट होता है, अगर आपको अपने कंप्यूटर को रिफ्रेस करना है, तो उसके लिए मुख्य तौर पर F5 का इस्तेमाल किया जाता है।
Typing Keys
Typing Keys किसी भी कंप्यूटर कीबोर्ड के लिए सबसे महत्वपूर्ण Key होती है, और इनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। Typing Keys एक कंप्यूटर कीबोर्ड में पाई जाने वाली सर्वाधिक Key होती है। Typing Keys को alphabet keys भी कहा जाता है, इस प्रकार की Keys के अंतर्गत सभी Simble तथा Punctuation Marks भी शामिल होते हैं।
जब भी किसी व्यक्ति को कंप्यूटर में कुछ टाइप करना होता है या फिर कुछ लिखना होता है, तो उसे यह Typing Keys के माध्यम से ही लिखना पड़ता है।
Control Key
इस प्रकार की Key का इस्तेमाल कोई निश्चित कार्य के लिए किया जाता है, इसके अलावा इन Key के साथ अन्य Key का इस्तेमाल करके अलग-अलग प्रकार के प्रोग्राम चलाए जाते हैं। किसी भी कंप्यूटर के अंतर्गत मुख्य रूप से Ctrl Key, Window Key, ESC Key, Alt Key आदि Control Kry होती हैं।
उदाहरण के लिए भी आपको अभिनय कंप्यूटर में Run Program ओपन करना होता है, तो उसके लिए Window Kry + R Key का इस्तेमाल किया जाता है, इसके अलावा यदि आपको अपने कंप्यूटर में कुछ कॉपी करना होता है तो उसके लिए Ctrl Key + C Key का इस्तेमाल किया जाता है।
Navigation Key
इस प्रकार की Key का इस्तेमाल किसी भी पेज या सॉफ्टवेयर को आसानी से इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से Home, End, Insert, page up, Delete, Page down आदि Keys को शामिल किया जाता है।
यदि आपको किसी भी पेज के अंतर्गत नीचे की तरफ जाना करना होता है, तो आप Page Down Key का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा यदि आपको किसी पेज के अंतर्गत ऊपर की तरफ जाना होता है, तो आप Page Up का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Indicator Key
किसी भी कंप्यूटर कीबोर्ड के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन प्रकार की इंडिकेटर की पाई जाती है। इसमें Num Lock, Scrool Loke, और Caps Loke. शामिल है।
Number Key
यह भी किसी भी व्यक्ति को कीबोर्ड के अंतर्गत गणित विषय से संबंधित किसी सिंपल को टाइप करना होता है, तो उसके लिए नंबर की का इस्तेमाल किया जाता है।
कंप्यूटर कीबोर्ड के मुख्य उपयोग:-
- एक कंप्यूटर कीबोर्ड के माध्यम से ही किसी कंप्यूटर को कंट्रोल किया जा सकता है, जिसमें यदि आपको कुछ भी टाइप करना होता है, या फिर आपको अपने कंप्यूटर के अंतर्गत कोई प्रोग्राम ओपन करना होता है, कोई फाइल कॉपी करनी होती है, कोई फाइल को पेस्ट करना होता है, किसी फाइल को डिलीट करना होता है, आदि कार्यों को आप एक कंप्यूटर कीबोर्ड माध्यम से कर सकते हैं।
- किसी भी कंप्यूटर कीबोर्ड के माध्यम से एक कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है, यदि आप किसी कंप्यूटर कीबोर्ड का इस्तेमाल न करके सिर्फ माउस से कंप्यूटर को ऑपरेट करते हैं, तो यह टास्क काफी ज्यादा डिफिकल्ट हो जाती है, तथा इसमें काफी समय बर्बाद होता है। तो ऐसे में कंप्यूटर कीबोर्ड से किसी भी कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा फास्ट हो जाता है जो कंप्यूटर के लिए काफी अच्छी बात होती है।
कीबोर्ड का आविष्कार किसने किया था
दोस्तों दुनिया के अंतर्गत सबसे पहले कीबोर्ड का आविष्कार क्रिस्टोफर लैथम शोलेज (Christopher Lathom Sholes) के द्वारा किया गया था। क्रिस्टोफर लैथम शोलेज (Christopher Lathom Sholes) ही पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने दुनिया के सबसे पहले कीबोर्ड का निर्माण किया था।
लिथम सोलेज को फादर ऑफ टाइपराइटर के नाम से भी जाना जाता है। टाइपराइटर का भी सर्वप्रथम आविष्कार क्रिस्टोफर लैथम शोलेज (Christopher Lathom Sholes) के द्वारा ही किया गया था।
आज आपने क्या सीखा
तो दोस्तों आज आपने इस पोस्ट के माध्यम से जाना कि एक कंप्यूटर कीबोर्ड क्या होता है,(What is Computer keyboard in Hindi) उसका क्या क्या इस्तेमाल किया जाता है, तथा एक कंप्यूटर कीबोर्ड में कितने प्रकार के Key पाए जाते है।
उन सभी के बारे में हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से विस्तार से जानकारी देने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है, कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई है तथा आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ नया सीखने को मिला है।